Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Raebareli News
›
VIDEO : Raebareli: परिषदीय विद्यालयों के 60 शिक्षकों का हुआ सम्मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों के बेसिक में दिए योगदान पर चर्चा
{"_id":"67ed39da1998f2b2840f1bc8","slug":"video-raebareli-parashhathaya-vathayalya-ka-60-shakashhaka-ka-haaa-samamana-savanavatata-shakashhaka-ka-bsaka-ma-thae-yagathana-para-caraca-2025-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Raebareli: परिषदीय विद्यालयों के 60 शिक्षकों का हुआ सम्मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों के बेसिक में दिए योगदान पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Raebareli: परिषदीय विद्यालयों के 60 शिक्षकों का हुआ सम्मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों के बेसिक में दिए योगदान पर चर्चा
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने बुधवार को 34वां सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह एवं निपुण भारत मिशन संगोष्ठी का आयोजन किया। नगर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चक अहमदपुर में हुए कार्यक्रम में इस वर्ष सेवानिवृत्त हुए 60 शिक्षकों को सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या की जिला कोषाधिकारी ममता सिंह के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी, जिला कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह और सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी सरोज कुमार ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का माल्यार्पण किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
समारोह में जिन 60 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया, उनमें 58 शिक्षक लंबे समय तक परिषदीय विद्यालयों में अपनी सेवाएं देने के बाद बीती 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए हैं और दो शिक्षकों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। सरेनी, खीरों, डीह, लालगंज व सलोन विकास क्षेत्र से तीन-तीन, महराजगंज व बछरावां विकास क्षेत्र से एक-एक, छतोह, जगतपुर व दीनशाह गौरा विकास क्षेत्र से दो-दो, डलमऊ विकास क्षेत्र व नगर क्षेत्र से चार-चार, सतांव व अमावां विकास क्षेत्र से सात-सात, राही विकास क्षेत्र से आठ और हरचंदपुर विकास क्षेत्र से छह शिक्षक सम्मानित किए गए हैं।
मुख्य अतिथि ममता सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त जरूर हुए हैं, लेकिन शिक्षा का प्रकाश सदैव ही समाज में फैलाते रहेंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ. भावना श्रीवास्तव ने कभी न माँ.बाप की आँखों में आंसू दे... गीत की पंक्तियों के जरिए अपनी बात रखी। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक एक दीपक की तरह है, जो ज्ञान की रोशनी से बच्चों का भविष्य बनाता है। प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा कि एक शिक्षक अपने जीवनकाल में इतने उपकार करता है कि उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। संरक्षक समर बहादुर सिंह ने कहा कि हमें समाज को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
खंड शिक्षा अधिकारी बृजलाल, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव, महामंत्री सियाराम सोनकर, सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रकिरन गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। अतिथियों का स्वागत व सम्मान उपेंद्रनाथ बाजपेयी, शांति अकेला, पन्नालाल, शिवशरण सिंह, उत्तम सोनी, विक्रमादित्य सिंह, सुरेंद्र वर्मा, साधना शर्मा, नीलम पटेल, शिवसागर पाल ने किया। संचालन सुनील यादव और नीरज रावत ने किया। इस मौके पर शिव सिंह, अनिल मिश्रा, वीरेंद्रनाथ द्विवेदी, सत्यप्रकाश सिंह, अश्विनी गुप्ता, राम मिलन यादव, विजय प्रकाश, नंदलाल रजक, महेंद्र यादव, लक्ष्मीकांत शुक्ल, रमेश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।