{"_id":"6a578e26142cdc5c540cc367","slug":"video-rayabral-ghayal-yavaka-para-ka-shata-bhaga-ka-kararavaii-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: घायल युवक पर की शांति भंग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: घायल युवक पर की शांति भंग की कार्रवाई
नरेंद्र आर्य
Updated Wed, 15 Jul 2026 07:11 PM IST
Link Copied
चाकू के वार से घायल युवक की तहरीर पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने पीड़ित को ही कोतवाली में बैठा दिया। दूसरे दिन उसके खिलाफ शान्ति भंग की भी कार्रवाई कर दी। जबकि आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे पीड़ित के घर वालों में नाराजगी है।
पीड़ित मामले की शिकायत एसपी से करने की तैयारी में है।
सरांय सहिजन गांव निवासी राजन की मंगलवार को उनके चाचा से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह खेत में धान की रोपाई करवाने चले गए थे। जहां उनके चाचा व उनके दो बेटों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था।
बीच-बचाव करने आई पत्नी मधु भी हमले में घायल हो गई था। आरोप है कि तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे राजन को ही पुलिस ने अंदर कर दिया। रातभर कोतवाली में रखने के बाद बुधवार को उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर दी गई। वहीं प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश राय ने बताया कि अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है। दोनों पक्ष विवाद पर उतारू थे, इसलिए दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। आरोपी पक्ष के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।