{"_id":"69d2282ee7fc329d1d0033ce","slug":"video-rayabral-ma-brasha-oura-olvashhata-sa-fasal-para-aaii-aafata-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों पर आई आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों पर आई आफत
रायबरेली में शनिवार की देर शाम आई आंधी और बारिश से फसल पर आफत आ गई है। किसान सिर पकड़ने को मजबूर है। आंधी और बारिश ने गेहूं की फसल को प्रभावित किया है। कटाई रुक गई है तो साथ ही जो फसल खेत में रखी थी, वह भी भीग गई है। हलोर, पुरासी, अलीपुर, जमुरावां, कक्केपुर, मझिगवां, कोटवा मोहम्मदाबाद आदि पूरे क्षेत्र में खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
क्षेत्र के अलीपुर, बरजोरगंज व कुशलगंज में सड़क किनारे खड़े पेड़ भी आंधी में गिर गए। किसान हौसला प्रसाद तिवारी, सेत बहादुर सिंह, उमाकांत पांडेय, भोला सिंह, श्रवण चौधरी, शीतला प्रसाद मिश्रा, जीत बहादुर सिंह, भानू सिंह, तेजभान सिंह, मनोज मिश्रा, सुनील शुक्ला, महेंद्र श्रीवास्तव, सहजराम, रामकुमार, भगवानदीन, ओरीलाल, रमेश कुमार, रामराज, रघुनाथ, रज्जन, दुर्गेश, आदि किसानों ने बताया कि शनिवार को आई आंधी व बारिश से सबसे अधिक नुकसान गेहूं की फसल को हुआ है।
किसान इस समय गेहूं की कटाई व मढ़ाई कर रहे थे। जिन किसानों ने गेहूं की फसल काटकर खेतों में रखी है। उनकी फसल बारिश में भीग गई है। जिससे गेहूं के दाने काले पड़ेंगे। गेहूं के दाने काले होने पर उसकी उचित कीमत भी किसानों को नहीं मिल पाएगी। किसानों ने बताया कि तेज आंधी के साथ बारिश होने से जो गेहूं की फसल पकी खड़ी गेहूं की फसल भी गिर गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।