{"_id":"6999af3c9b03ab1fe706a7ee","slug":"video-rayabral-ma-daema-na-sakal-bhavana-ka-uthaghatana-kaya-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में डीएम ने संकुल भवन का उद्घाटन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने महाराजगंज विकासखंड क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्राम पंचायत में बने संकुल भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। वहां पर जिलाधिकारी ने संकुल भवन का निरीक्षण किया भवन में बनी कलाकृतियां और वहां की व्यवस्थाओं को देखा जिलाधिकारी ने वहां मौजूद लोगों की समस्याएं सुनी और वहां मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने संकुल भवन परिसर में वृक्षारोपण भी किया इस दौरान जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह की जमकर सरहना की आपको बता दे की राष्ट्रीय आजीविका मिशन (ग्रामीण) की तरफ से महाराजगंज क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्राम पंचायत में संकुल भवन का निर्माण कराया गया है संकुल भवन निर्माण से क्षेत्र के न्याय पंचायत भर की समूह की महिलाओं को वहां बैठकर अपना काम करने में आसानी होगी जिलाधिकारी ने वहां मौजूद अधिकारियों से समूह की महिलाओं का सहयोग करने के निर्देश दिए तो वहीं ग्राम प्रधान की मांग पर जिलाधिकारी ने संकुल भवन परिसर की बाउंड्री वाल की स्वीकृति प्रदान करने की बात कहीं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से परियोजना निदेशक सतीश चंद्र मिश्रा डीसी एनआरएलएम सबिता सिंह बीडीओ महराजगंज वर्षा सिंह बीडीओ बछरावां शिव बहादुर सिंह ग्राम प्रधान संतलाल लोधी सहित अन्य ग्रामीण और अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।