Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Raebareli News
›
VIDEO : रायबरेलीः साढ़े तीन करोड़ से गांवों का होगा विकास, जलजीवन मिशन में मनमानी की शिकायत पर ब्लाक प्रमुख ने जताई नाराजगी
{"_id":"67ee805d6b1aec1d7e0915ea","slug":"video-rayabral-saugdhha-tana-karaugdha-sa-gava-ka-haga-vakasa-jaljavana-mashana-ma-manamana-ka-shakayata-para-blka-paramakha-na-jataii-narajaga-2025-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रायबरेलीः साढ़े तीन करोड़ से गांवों का होगा विकास, जलजीवन मिशन में मनमानी की शिकायत पर ब्लाक प्रमुख ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रायबरेलीः साढ़े तीन करोड़ से गांवों का होगा विकास, जलजीवन मिशन में मनमानी की शिकायत पर ब्लाक प्रमुख ने जताई नाराजगी
ब्लाक क्षेत्र की 54 ग्राम पंचायतों में 2025-26 में लगभग साढ़े तीन करोड़ के विकास कार्य कराए जायेंगे। बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में चर्चा के बाद प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत बनाई जा रही पानी की टंकी में अनियमितता का मुद्दा गर्म रहा। ग्राम प्रधानों ने ठेकेदारों पर पाइप लाइन का काम अधूरा छोड़ने व इंटरलाकिंग तोड़ने के बाद मरम्मत न कराने का आरोप लगाया। ब्लॉक प्रमुख सत्यभामा मौर्य ने इसकी जांच कराने व जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। अरखा गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष पांडेय ने मुख्य मार्ग श्रीराम पब्लिक स्कूल तक सड़क व नाली बनवाने की मांग की। ग्राम प्रधान दौलतपुर आरती मौर्य, सराय भान के राजकुमार, रामसांडा के जगन्नाथ मौर्य व जसौली के ग्राम प्रधान शमशाद ने गांव में नाली, खड़ंजा व इंटरलाकिंग लगाने का प्रस्ताव दिया।
होरैसा ग्राम प्रधान अशोक कुमार ने पेयजल के लिए गांव में सोलर पंप लगवाने की मांग की। सीएचसी के स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी ने सीएचसी की बाउंड्रीवाॅल की मरम्मत कराने का अनुरोध किया। बैठक में बीडीओ कामरान नेमानी, प्राविधिक सहायक शिव प्रसाद चौरसिया, सुरेंद्र पांडेय व सीडीपीओ सत्यजीत सिंह ने अपने विभागों से संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब बैठक में पावर कार्पोरेशन व शिक्षा विभाग से कोई अधिकारी नहीं आने पर ब्लाक प्रमुख ने नाराजगी जताई और बीडीओ कामरान नेमानी से दोनों विभागों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत आई शिकायतों की जांच के लिए दो एडीओ व ग्राम पंचायत की तीन सदस्यीय टीम गठित करने का निर्देश दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।