{"_id":"6a01dec66e8965a15a01c630","slug":"video-video-jal-asapatal-ka-sharamanaka-tasavara-farasha-para-maraja-bta-ka-patha-para-bmara-pata-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जिला अस्पताल की शर्मनाक तस्वीर, फर्श पर मरीज, बेटे की पीठ पर बीमार पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जिला अस्पताल की शर्मनाक तस्वीर, फर्श पर मरीज, बेटे की पीठ पर बीमार पिता
रायबरेली जिला अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की शर्मनाक तस्वीर सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। हॉर्ट अटैक के मरीज को इमरजेंसी वार्ड में बेड नहीं मिला तो उसे फर्श पर ही लिटा दिया। स्ट्रेचर न मिलने पर लाचार बेटे को पिता को पीठ पर लादकर पैथोलॉजी तक पहुंचाना पड़ा।
अस्पताल प्रशासन के लोग और स्टॉफ इसे देखकर तमाशबीन बने रहे। सोशल मीडिया पर दोनों ही वीडियो वायरल होने के बाद अफरातफरी का माहौल है। मामले में डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने सीएमएस से रिपोर्ट तलब की है।
गुरुबख्शगंज क्षेत्र के भीतरगांव निवासी दयाराम को हॉर्ट में समस्या होने पर जिला अस्पताल लाया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें इमरजेंसी वार्ड भेज दिया गया, लेकिन वार्ड में बेड खाली न होने के कारण मरीज को फर्श पर ही लिटा दिया गया। यह घटना बीते शनिवार की बताई जा रही है। बाद में मरीज को रेफर कर दिया गया। इमरजेंसी वार्ड की फर्श पर पडे़ मरीज की वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। यही नहीं सोमवार को महराजगंज क्षेत्र के सोथी गांव निवासी शिव प्रसाद अपने पिता का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल आया। यहां टीबी क्लीनिक में चिकित्सीय सलाह लेने के बाद उसे ब्लड की जांच कराने के लिए पैथोलॉजी भेजा गया।
स्ट्रेचर न मिलने पर बूढे़ पिता को अपनी पीठ पर लादकर शिव प्रसाद पैथोलॉजी की ओर निकल पड़ा। रास्ते में अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टरों ने उसे देखा, लेकिन किसी ने उसे रोककर स्ट्रेचर की व्यवस्था नहीं कराई। सभी घटना को देखकर तमाशबीन बने रहे। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन की बदहाली की शर्मनाक तस्वीर सबके सामने आ गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने दोनों ही वीडियो के मामले में सीएमएस से रिपोर्ट मांगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।