{"_id":"6ad217c5cbf25cf5620524c5","slug":"video-video-oikasajana-saldara-sa-ltha-pakaapa-davaidara-sa-takaraii-calka-paracalka-ka-mata-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदी पिकअप डिवाइडर से टकराई, चालक और परिचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदी पिकअप डिवाइडर से टकराई, चालक और परिचालक की मौत
लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार शाम शेखपुर टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में लदे सिलेंडर उछलकर सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। हादसे में चालक और परिचालक की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, जौनपुर के देउपुर शेरबान निवासी चालक इंद्रजीत पटेल (55) और प्रयागराज निवासी परिचालक रमेश चंद्र पिकअप में लखनऊ से ऑक्सीजन सिलेंडर लादकर प्रयागराज लौट रहे थे। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे पिकअप दखिना टोल प्लाजा के पास पहुंची, तभी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद पिकअप डिवाइडर से टकरा गई।
केबिन में फंसे चालक और परिचालक
हादसे की सूचना मिलते ही निगोहां थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था और ऑक्सीजन सिलेंडर सड़क पर बिखरे पड़े थे। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सिलेंडरों को सड़क पर बिखरा देखकर कई वाहन चालकों ने डर के कारण अपने वाहन रोक दिए।
पिकअप का अगला हिस्सा दब जाने से चालक और परिचालक केबिन में फंस गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), मोहनलालगंज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने हटवाए सिलेंडर, यातायात कराया सुचारू
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद सड़क पर बिखरे ऑक्सीजन सिलेंडरों को हटवाया गया और हाईवे पर यातायात सुचारू कराया गया। हादसे के कारण कुछ समय तक मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।