{"_id":"683ed866f82d3b067e0f067e","slug":"video-video-raebareli-dapara-na-bika-ka-mara-takakara-yavaka-ka-mata-calka-ka-lga-na-pakaugdha-2025-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Raebareli: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, चालक को लोगों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Raebareli: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, चालक को लोगों ने पकड़ा
शास्त्रीनगर खीरो में मंगलवार की दोपहर बाइक सवार युवक को पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गया और मौत हो गई। युवक के साथ मौजूद उसके छोटे भाई व गांव के एक अन्य युवक ने अपनी बाइक से युवक को सीएचसी खीरो पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने भाग रहे डंपर व उसके चालक को खीरों चौराहे पर पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मृतक हेलमेट नहीं पहने हुए था।
रनापुर पहरौली निवासी दीपांशु सिंह (26) पुत्र जगत बहादुर सिंह मंगलवार की दोपहर अपने गांव के मित्र शिवाकांत मिश्रा के साथ बाइक से खीरों आया था। जैसे ही वह शास्त्रीनगर (खीरो) के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंफर के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दीपांशु सिंह सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।
मृतक के चाचा देवेंद्र बहादुर सिंह की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतक की मां बबली सिंह, पिता जगत बहादुर सिंह, बड़े भाई शिवम सिंह, छोटे भाई हिमांशु सिंह, मोनू सिंह, समरजीत सिंह, मयंक सिंह, बहन नीतू सिंह, रेशम सिंह और रोशनी सिंह सहित सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों से मिली सूचना के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डंफर व उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।