{"_id":"6865369badba6ce59e09edd5","slug":"video-video-rayabral-ma-kagarasa-parathasha-athhayakashha-bl-parathasha-ma-thhavasata-ha-kanana-vayavasatha-ghatana-ka-ha-khalsa-2025-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रायबरेली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, बोले- प्रदेश में ध्वस्त है कानून व्यवस्था, घटना का हो खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रायबरेली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, बोले- प्रदेश में ध्वस्त है कानून व्यवस्था, घटना का हो खुलासा
समेरी के महारानीगंज में गल्ला व्यापारी सुखदेव लोधी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। जंगलराज कायम है। हर मोर्चे पर सरकार विफल है।
बीती सोमवार रात को महारानीगंज में गल्ला व्यापारी सुखदेव लोधी और उनकी पत्नी सरोजिनी पर घर में घुसकर हमला किया गया था। बदमाशों ने दंपती पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसमें सुखदेव लोधी की मौके पर ही मौत हो गई थी तो सरोजिनी गोली लगने से घायल हो गई थीं। जिनका इलाज एम्स में चल रहा है।
व्यापारी हत्याकांड के बाद से प्रदेश की सियासत भी गर्म हो गई है। वहीं सांसद राहुल गांधी ने इस घटना पर मंगलवार को ही जानकारी ली थी। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को एम्स पहुंचे। उनकी सरोजिनी से मुलाकात नहीं हो सकी। कारण वह केयर यूनिट में भर्ती हैं। इस पर अजय राय से चिकित्सक से बातचीत की। बताया गया कि सरोजिनी की हालत स्थिर है। गोली निकाल ली गई है।
चिकित्सक से बात करने के बाद उन्होंने सरोजिनी की बेटी रागिनी से भी बातचीत की। एम्स के बाहर निकलते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। योगी जी कहते है कि जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। कानून व्यवस्था एकदम फिट चल रही है। यह कैसी कानून व्यवस्था है कि घर के अंदर व्यापारी को मारा जा रही है। अब तो घर के भीतर भी लोग सुरक्षित नहीं है।
गाजियाबाद की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था इतनी खराब है कि बदमाश गाजियाबाद में पहले एक घर के बाहर गोली चलाते हैं और जब पिता थाने पहुंचता है और एफआईआर लिखाता है तो बेटे को गोली मार दी जाती है। पूरे प्रदेश में जंगलराज है। व्यापारी की हत्या के बाद से रायबरेली में भी जंगलराज कायम हो गया है।
बताया कि सांसद राहुल गांधी के निर्देश पर वह व्यापारी की घायल पत्नी को देखने आए हैं। कहा कि प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस का इकबाल खत्म हो जाएगा। यूपी में केवल हिंदू मुस्लिम की राजनीतिक कर बंटवारा किया जा रहा है। असल में भाजपा की राजनीति इसी से चलती है। बताया कि सपा के साथ गठबंधन से पहले 403 विधानसभाओं में पार्टी को मजबूत करना है। साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर भी तैयारी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।