{"_id":"684abf0feb64827e9b0c271c","slug":"video-saharanpur-bhakiyu-staged-a-sit-in-protest-at-the-police-station-accusing-the-inspector-of-indecency-2025-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगा भाकियू ने थाने पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगा भाकियू ने थाने पर दिया धरना
डिंपल सिरोही
Updated Thu, 12 Jun 2025 05:20 PM IST
Link Copied
छुटमलपुर में दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना के दौरान भारतीय किसान यूनियन के मंडल महासचिव डॉ राजवीर कांबोज के साथ दरोगा द्वारा अभद्रता किए जाने का आरोप लगाते हुए यूनियन कार्यकर्ताओं ने फतेहपुर थाने में धरना दिया।
जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी के नेतृत्व में थाना परिसर में बैठे कार्यकर्ताओं का कहना था कि दुर्घटना के बाद सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस दो घंटे विलंब से घटनास्थल पर पहुंची।
आरोप है कि वहां पहुंचे दरोगा ने उपचार करने के बजाए मंडल महासचिव के साथ अभद्र व्यवहार किया। धरने पर बैठे किसानों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। धरने पर बैठने वालों में चौधरी पदम सिंह, नगर अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष नदीम अंसारी, जिला उपाध्यक्ष सचिन चौधरी, सुमित कांबोज, मनोज कमाली, चौधरी केहर सिंह आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।