{"_id":"6737314d9ba59446a602a2f8","slug":"video-snake-has-bitten-him-four-times-so-far-in-saharanpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सहारनपुर में युवक के पीछे पड़ी नागिन, अब तक चार बार काटा, सपेरे को भी नहीं छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सहारनपुर में युवक के पीछे पड़ी नागिन, अब तक चार बार काटा, सपेरे को भी नहीं छोड़ा
डिंपल सिरोही
Updated Fri, 15 Nov 2024 05:02 PM IST
सहारनपुर जनपद के बड़गांव क्षेत्र के गांव चिराऊं में एक नागिन युवक के पीछे पड़ी है। नागिन युवक को चार बार काट चुकी है। परिजनों ने सपेरे को बुलवाया और नागिन को पकड़वाया। सपेरे ने नागिन को गांव दूर से ले जाकर छोड़ दिया। लेकिन नागिन ने सपेरे को भी नहीं बख्शा और उसको भी डंस लिया। युवक जब खेत पर गया तो नागिन दोबारा उसे काट लिया। हालांकि, युवक और सपेरे का इलाज कराया जा चुका है।
क्षेत्र के गांव चिराऊ निवासी गौरव पुत्र चरण सिंह के पीछे नागिन पांच दिन से पीछे पड़ी है। परिजनों ने बताया कि गौरव के घर के पास भी नागिन आ गई थी। युवक को खेत में तीन बार नागिन ने डसा है। इससे घबराए परिजनों ने सपेरे को बुलवाया। सपेरे ने नागिन को पकड़ लिया। सपेरे ने बताया कि यह नाग नहीं नागिन है। सपेरा नागिन को गांव से दूर हिंडन नदी के पास ले गया और जैसे ही छोड़ने लगा तो उसे भी नागिन ने डंस लिया। सपेरे ने खुद ही अपना उपचार कर लिया। मंगलवार को गौरव खेत पर पानी चलाने गया, लेकिन नागिन फिर वहां आ गई, उसने युवक को दोबारा काट लिया। परिजनों ने आनन-फानन में चिकित्सक के यहां ले जाकर गौरव का इलाज कराया और झाड़ फूंक भी कराई। यह घटना चर्चा का विषय बनी है। ग्रामीणों और युवक के परिजनों भी दहशत में है। यह नहीं पता लग पा रहा है कि नागिन युवक के पीछे क्यों पड़ी है?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।