{"_id":"6736be1a5c2d0fc453036167","slug":"video-dev-diwali-2024-kashi-decorated-for-diwali-of-gods-lamps-lit-names-of-ancestors-and-martyrs-ganga-bath","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : देवताओं की दीपावली के लिए सजी शिव की नगरी, पितरों-शहीदों के नाम जलेंगे दीप; गंगा स्नान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : देवताओं की दीपावली के लिए सजी शिव की नगरी, पितरों-शहीदों के नाम जलेंगे दीप; गंगा स्नान जारी
देव दीपावली के पूजन और दीए जलाने के लिए काशी नगरी तैयारी है। शुक्रवार की भोर से ही गंगा स्नान के लिए लोगों की भीड़ घाटों पर इकट्ठा हो गई थी। गंगा स्नान के बाद लोगों ने दान-पुण्य किया। इसके बाद मां गंगा की भव्य आरती भी देखी। खबर लिखे जाने तक गंगा स्नान जारी रहा। घाटों पर काशी के साथ अन्य जिलों से भी लोग आए थे।
देवताओं की दीपावली मनाने के लिए शिव की नगरी सजकर तैयार है। गंगा के अर्धचंद्राकार घाट दीपों का चंद्रहार पहनेंगे तो मंदिरों से लेकर घरों की चौखट भी दीपों की रोशनी से जगमग होगी। देव दीपावली पर गंगा-वरुणा, गंगा-असि और गंगा-गाेमती के संगम पर भी दीपदान होगा।
श्रद्धालु व पर्यटक गंगा पार रेत पर शिव के भजनों के साथ ग्रीन क्रैकर्स लेजर शो का भी आनंद ले सकेंगे। देव दीपावली पर गंगा में उतरती आस्था की सीढ़ियों पर सनातन की ज्योति से पूरा विश्व दीप्तिमान होगा। काशी की जनता के साथ ही देश-विदेश से आए मेहमान दीप जलाकर देवताओं के साथ देव दीपावली मनाएंगे। जनसहभागिता से काशी के घाटों, कुंडों, तालाबों और देवालयों में 17 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। इसमें तीन लाख से अधिक दीप गाय के गोबर से बने हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।