Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Saharanpur News
›
tractor-trolley crushed a bike rider on the Delhi-Yamunatri highway in Saharanpur, killing him and injuring three others
{"_id":"682ef43916501340f00eb8b6","slug":"video-tractor-trolley-crushed-a-bike-rider-on-the-delhi-yamunatri-highway-in-saharanpur-killing-him-and-injuring-three-others-2025-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत, तीन घायल
डिंपल सिरोही
Updated Thu, 22 May 2025 03:24 PM IST
Link Copied
सहारनपुर के बेहट में दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर कोतवाली बेहट क्षेत्र में गांव बाबैल बुजुर्ग के पास ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करते समय बाइक सवार युवक सामने से आ रही बाइक से टकरा गए। हादसे में एक युवक शकील (18) पुत्र बुरहान निवासी गांव कलसिया उछल कर ट्रैक्टर के आगे गिर गया और ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे कुचल दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। कलसिया निवासी साकिब (18) पुत्र नूरहसन व अजीम (17) पुत्र काला बाइक पर सहारनपुर की तरफ जा रहे थे। गांव बाबैल बुजुर्ग के पास आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को बाइक चला रहे साकिब ने ओवरटेक किया तो सामने से आ रही बाइक व साइकिल सवार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। बाइक की गति इतनी तेज थी, कि टक्कर लगते ही साकिब उछलकर ट्रैक्टर के आगे जा गिरा और टैक्टर-ट्राली उसे कुचलते हुए निकल गई। हादसे में साकिब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजीम व दूसरी बाइक पर सवार जब्बार (25) पुत्र इदरीश व साइकिल सवार उसका चचेरा भाई इरफान (22) पुत्र मोहम्मद अली निवासी बिलासपुर जनपद रामपुर गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया, कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर-ट्राली को उसका चालक लेकर भाग गया। उसकी तलाश कराई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।