बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Anti-social elements succeeded in stealing Ram Mandir offerings due to security lapses: Saint Ramanand Giri Maharaj

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुरक्षा व्यवस्था में चूक के चलते कामयाब हुए असामाजिक तत्व: संत रामानंद गिरी महाराज

Amit Sharma अमित शर्मा
Updated Mon, 13 Jul 2026 07:58 PM IST
Anti-social elements succeeded in stealing Ram Mandir offerings due to security lapses: Saint Ramanand Giri Maharaj
अयोध्या के भव्य राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं और चोरी के मामले को लेकर साधु-संतों ने चिंता जताई है। इसी कड़ी में जुनावई क्षेत्र के सुप्रसिद्ध साधू मंढ़ी आश्रम के संत महामंडलेश्वर रामानन्द गिरी महाराज ने इस पूरे घटनाक्रम पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपना बड़ा बयान जारी किया है। संत रामानंद गिरी महाराज ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अयोध्या राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन में कहीं न कहीं बड़ी त्रुटि (चूक) हुई है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे की सुरक्षा में जो लापरवाही बरती गई, उसी का फायदा उठाकर कुछ लोग अपने गलत मकसदों में कामयाब हो गए। अगर सुरक्षा और निगरानी पुख्ता होती, तो ऐसी घटना को अंजाम देना मुमकिन नहीं था। साथ ही उन्होंने अपने बयान में बताया कि राम मंदिर ट्रस्ट समिति में उनके परम पूज्य गुरुदेव, युग पुरुष स्वामी श्री परमानंद जी महाराज स्वयं एक सम्मानीय ट्रस्टी हैं। ऐसे में मंदिर की गरिमा और वहां आने वाले चढ़ावे की पवित्रता व सुरक्षा से खिलवाड़ होना बेहद गंभीर और चिंताजनक विषय है। संत जी ने कहा कि अयोध्या का राम मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं है, बल्कि यह भारत देश के करोड़ों सनातनी भक्तों की अटूट आस्था और समर्पण का केंद्र है। भक्तों द्वारा अपनी गाढ़ी कमाई से मंदिर में अर्पित किए गए चढ़ावे की चोरी या उसमें हेरफेर की बात को पूरा भारत वर्ष बेहद गलत मान रहा है। इस घटना से देश के आम नागरिक और राम भक्तों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। संत रामानंद गिरी महाराज ने प्रशासन और ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों से इस मामले की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच कराने और भविष्य में ऐसी किसी भी चूक को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि वैश्विक स्तर पर राम मंदिर की विश्वसनीयता और सुरक्षा अक्षुण्ण बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: साइबर अपराधियों ने एपीके फाइल भेजकर खाते से उड़ाए 8.86 लाख

13 Jul 2026

लुधियाना में मांगों के लिए धरने पर बैठे निहंग, जाम से लोग परेशान

13 Jul 2026

VIDEO: केजीएमयू दीक्षांत समारोह: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किया संबोधित, डॉक्टरों से कही ये बातें

13 Jul 2026

VIDEO: केजीएमयू के दीक्षांत समारोह में 19 मेडल पाने वाली दीप्ति शर्मा

13 Jul 2026

VIDEO: केजीएमयू दीक्षांत समारोह: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- ट्रामा में शाम को ऐसा लगता है जैसे जुलूस निकल रहा हो

13 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: डीएम आवास के पास नहीं मिल रहा प्रीमियम पेट्रोल, पांच से 10 के पेट्रोल एडिटिव मिलाया जा रहा

13 Jul 2026

CJP को आम आदमी पार्टी का मिला समर्थन, आतिशी सहित कई AAP नेता पहुंचे जंतर मंतर

13 Jul 2026
विज्ञापन

भिवानी: बवानीखेड़ा अस्पताल के बाहर दो युवकों पर हुआ जानलेवा हमला, एक की मौत, पुरानी रंजिश का मामला

13 Jul 2026

VIDEO: सुभाष बाजार हादसा: छठवें दिन कीचड़ में मिला गंगा देवी का शव, नाले में समा गई थी दुकान; टीमें कर रहीं थीं तलाश

13 Jul 2026

VIDEO: पति और ससुरालियों ने किए आपत्तिजनक फोटो वायरल

13 Jul 2026

VIDEO: एसएन की ओर से रोपे गए 10 हजार पौधे

13 Jul 2026

VIDEO: फर्जी इकरारनामों से कंपनी की जमीन हड़पने का आरोप

13 Jul 2026

VIDEO: भूमाफिया बताकर फेसबुक पर पोस्ट करने पर प्राथमिकी दर्ज

13 Jul 2026

'सतलुज' विवाद गहराया: रवनीत बिट्टू ने मांगे 25,000 लापता लोगों के सबूत, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

VIDEO: धेवता कब्जाना चाहता है मकान, वृद्ध दंपती को धमकाने का आरोप

13 Jul 2026

VIDEO: फर्जी ई-स्टोर खुलवाकर कराया निवेश, मुनाफे के नाम गंवाए 18.70 लाख

13 Jul 2026

दिल्ली पुलिस ने किया ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 765 किलो गांजा जब्त; चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

13 Jul 2026

VIDEO: कोरियर फ्रेंचाइजी के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी

13 Jul 2026

नोएडा: पुल के नीचे केबल नेटवर्क में लगी आग, ऊपर दौड़ रहा था एक्सप्रेसवे का ट्रैफिक

13 Jul 2026

VIDEO: समझौते का दबाव बनाने के लिए वायरल किए निजी फोटो-वीडियो

13 Jul 2026

कुरुक्षेत्र: महादेव गोशाला ने बढ़ाए गोसंवर्धन की ओर कदम, ले चुकी मॉडल रूप

13 Jul 2026

VIDEO: अस्पताल का लाइसेंस न मिलने से आहत चिकित्सक ने ट्रेन से कटकर दी जान

13 Jul 2026

VIDEO: ई20 पेट्रोल के कारण खराब हो रही गाड़ियां, मैकेनिक ने बताई क्या दिक्कतें आ रहीं

13 Jul 2026

VIDEO: राज्य मंत्री मयंकेश्वर सिंह बोले- केजीएमयू बनवाने में किंग जॉर्ज की एक चवन्नी भी नहीं लगी

13 Jul 2026

VIDEO: सीएम योगी की नाराजगी के बाद भी नहीं हटाए गए सड़कों पर पड़े रोलर, बन सकते हैं हादसे का सबब

13 Jul 2026

VIDEO: बीसी संचालक की मौत पर छह घंटे हंगामा, पथराव

13 Jul 2026

VIDEO: अमर उजाला अपराजिता: महिलाओं को पॉक्सो एक्ट और बाल अधिकार के प्रति किया गया जागरूक

13 Jul 2026

VIDEO: नकली और बिना लाइसेंस दवाओं की बिक्री में 14 फर्म संचालकों पर प्राथमिकी

13 Jul 2026

Drug Free Himachal: नशा मुक्त भारत-2029 को हिमाचल में लागू करने की मांग, राजेंद्र राणा बोले- NCB की स्थापना जरूरी

13 Jul 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता, रामपुर और संभल के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला

13 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed