{"_id":"6589358cf44240c296080a4a","slug":"video-aathha-rata-haaa-parabha-yasha-ka-janama-shahajahapara-ma-karasamasa-ka-thhama-karal-gata-sa-gaja-utha-caraca","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आधी रात हुआ प्रभु यीशु का जन्म, शाहजहांपुर में क्रिसमस की धूम, कैरोल गीतों से गूंज उठे चर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आधी रात हुआ प्रभु यीशु का जन्म, शाहजहांपुर में क्रिसमस की धूम, कैरोल गीतों से गूंज उठे चर्च
शाहजहांपुर के गोविंदगंज स्थित मैथोडिस्ट चर्च में सोमवार को क्रिसमस धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह 10 बजे प्रार्थना सभा कर यीशु मसीह को याद किया गया। साथ ही केक काटकर प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन मनाया। चर्च के पादरी अशोक श्रेष्ठा ने प्रार्थना कराई। इसके बाद भजन, पवित्र वचन आदि कार्यक्रम हुए। छोटे बच्चों ने सामूहिक नृत्य किया। इस मौके पर पादरी अशोक श्रेष्ठा ने प्रभु यीशु के जन्म की विस्तार से कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि हमारा जीवन जैसा यीशु मसीह के बताए मार्ग पर चलने से ही सार्थक होगा। क्रिसमस पर प्रभु यीशु की आराधना के बाद केक काटा गया। रविवार रात 12 बजते ही प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाई गईं। क्रिसमस को लेकर चर्चों की विशेष सजावट की गई। प्रभु यीशु के जन्म संबंधित झांकियां भी सजाई गई।
एनटीआई और जीएफ कॉलेज स्थित चर्च में रात्रि प्रभु यीशु के जन्म की पूजा-आराधना हुई। इस मौके पर समाज बंधुओं ने एक-दूसरे को प्रभु यीशु के जन्म की बधाई दी। इस दौरान चर्च में रात साढ़े ग्यारह बजे चर्च के फादर ने विशेष प्रार्थना सभा की। इससे पहले ईसाई समाज की महिलाएं व बच्चे व बड़े अपनी रंग बिरंगी नए पोशाक में सज-धज कर चर्च पहुंचे और आनंद लिया। साथ ही एक दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। मसीह परिवारों में कैरोल गीतों के माध्यम से प्रभु यीशु की स्तुति की जा रही है। घरों में विशेष सजावट की गई। घरों से बाहर रहने वाले लोग भी अपने घर आकर क्रिसमस डे मनाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।