{"_id":"67ab485ec9e58ded050fc107","slug":"video-animals-causing-chaos-in-shahjahanpur-market","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर के बाजारों में व्याप्त अव्यवस्थाएं, व्यापारियों ने निस्तारण की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर के बाजारों में व्याप्त अव्यवस्थाएं, व्यापारियों ने निस्तारण की उठाई मांग
शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन अपर नगर आयुक्त एसके सिंह को सौंपा। इसमें पशुओं और बाजारों में व्याप्त असुविधाओं के निस्तारण की मांग की। ज्ञापन में बताया कि शहर के अंदर डेयरियों से निकलने वाले जानवर सड़कों पर गोबर करके गंदा कर देते हैं। जानवरों को निकलने के लिए कोई समय न होने के कारण नगर में जाम की स्थिति बनी रहती है। गोबर नालों में फेंके जाने के कारण सीवर लाइन चोक हो रहीं हैं। विकास प्राधिकरण बनने के बाद डेयरियों की समुचित व्यवस्था की जाए। शहर में घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़वाया जाए। त्योहारों के दृष्टिगत शहर की मुख्य मार्गों व बाजार की सड़कों पर हो रहे गड्ढों को तुरंत भरवाया जाए। बहादुरगंज बाजार में यूरिनल बनवाया जाए। ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम, पंकज टंडन, कंचन गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, रविन्द्र सिंह सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।