{"_id":"69c286873c2a186fef0ed927","slug":"video-asha-workers-raise-their-voices-for-their-demands-in-shahjahanpur-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के लिए उठाई आवाज, उपमुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के लिए उठाई आवाज, उपमुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
Mukesh Kumar
Updated Tue, 24 Mar 2026 06:11 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर जीआईसी खेल मैदान पर प्रदर्शन करने के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया। मंगलवार को यूनियन की पदाधिकारी जीआईसी खेल मैदान पर एकत्रित हुईं और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर छह फरवरी 2026 की वार्ता के क्रम में तीसरे चक्र की वार्ता कर यूनियन के मांगपत्र पर समझौते को अंतिम रूप देने, वर्ष 2019 से 2023 तक की बकाया प्रोत्साहन राशियों में राज्य वित्त से निर्गत 750 रुपये मासिक की दर से 28 माह का बकाया समेत अन्य प्रोत्साहन राशियों का आकलन कर भुगतान करने की मांग उठाई। पूरे प्रदेश में आशा वर्कर्स से भुगतान के नाम पर होने वाली अवैध वसूली को रोके जाने के लिए सर्कुलर जारी करने की मांग भी की गई।
अध्यक्ष कमलजीत कौर ने कहा कि वर्ष 2024 से 2026 के सभी बकाया का 31 मार्च से पूर्व भुगतान कर सीएचसी पर ब्योरा चस्पा कराया जाए। प्रदर्शन में कुसुम मिश्र, सरोज कुमारी, रूपा सिंह, अनुराधा, सरला देवी, रोशनी, अनीता सक्सेना, सरिता दीक्षित आदि शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।