{"_id":"68399a8f0f9b3ee1c2081dd3","slug":"video-congress-leader-bharti-tyagi-said-atrocities-on-women-are-increasing-2025-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता भारती त्यागी बोलीं- महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार, सरकार आंख बंद किए बैठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता भारती त्यागी बोलीं- महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार, सरकार आंख बंद किए बैठी
शाहजहांपुर में महिला कांग्रेस उत्तर प्रदेश पश्चिम की प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी ने देश-प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर नाराजगी जताई। कहा कि महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं का ग्राफ बढ़ा है। दो महीने की बच्ची तक सुरक्षित नहीं है। धरना-प्रदर्शन करने के बावजूद सरकार आंख व कान बंद किए बैठी हुई है। वह शुक्रवार को टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय में बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ समेत प्रत्येक जिलों में महिलाओं हो रहा है। सरकार का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा ही विफल साबित हो रहा। भाजपा के नेताओं को बेटियों में माता का स्वरूप मात्र नवरात्रि में नजर आता है। उन्होंने जिलाध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि को पुन: जिम्मेदारी देकर कार्य की सराहना की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने भरोसा जताया है। उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे। महानगर अध्यक्ष सीमा गौतम, संजना, तबस्सुम, नेहा, पूजा, नसीम, रूबी खान, निशा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।