{"_id":"6a6746739820eb90bc02b24d","slug":"video-contract-workers-staged-a-protest-in-shahjahanpur-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शाहजहांपुर में संविदा कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में दिया धरना, उठाईं कई मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शाहजहांपुर में संविदा कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में दिया धरना, उठाईं कई मांगें
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 27 Jul 2026 05:22 PM IST
शाहजहांपुर में विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने सोमवार को संविदा कर्मियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए धरना देने के बाद अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह को ज्ञापन दिया। उन्होंने कई मुद्दों को सुनने के बाद समाधान का आश्वासन दिया है। प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि संगठन ने पूर्व कार्यदायी संस्थाओं के ईपीएफ खातों में एग्जिट डेट दर्ज नहीं की है। इसी तरह 14 माह का बकाया ईपीएफ जमा कराने, समय से वेतन भुगतान, ईएसआईसी कार्ड उपलब्ध कराने, कार्य के दौरान दुर्घटना होने पर कैशलेस उपचार, ड्यूटी समाप्त होने के बाद अतिरिक्त कार्य पर सुरक्षा, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने आदि की मांग कमी गई। अधीक्षण अभियंता ने अधिकांश मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लंबित ईपीएफ, एग्जिट डेट, सुरक्षा उपकरण, समय पर वेतन भुगतान, ईएसआईसी कार्ड, दुर्घटना की स्थिति में उपचार और कुशल श्रेणी में समायोजन जैसे मामलों में संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाएंगे। छंटनी किए गए कर्मचारियों की वापसी के लिए एमडी को प्रस्ताव भेजेंगे। इस मौके पर मध्यांचल अध्यक्ष अशोक कुमार पाल, जोन प्रभारी राजेश कुमार, जिलाध्यक्ष मुनीश पाल, जिला महामंत्री रईस अहमद, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार वर्मा व मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।