{"_id":"67e1630ad8925308db04d19a","slug":"video-farmers-demand-for-18-hours-of-electricity-for-irrigation-in-shahjahanpur-2025-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में सिंचाई के लिए 18 घंटे बिजली दिए जाने की मांग, किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में सिंचाई के लिए 18 घंटे बिजली दिए जाने की मांग, किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार सदर अपूर्वा को सौंपा। इसमें विभिन्न मांगों के निस्तारण की मांग की। ज्ञापन में बताया कि गेहूं क्रय केंद्र सुचारू रूप से चालू किए जाएं। किसानों को सिंचाई के लिए 18 घंटे बिजली दी जाए। फसलों को बर्बाद कर रहे छुट्टा पशुओं को तत्काल गोशाला भिजवाया जाए। किसानों की मेड़बंदी व पैमाइश संबंधी फाइलें तहसीलों में लंबित रहती हैं, फाइलों का तहसील तहसील स्तर पर निस्तारण तीन माह में करना सुनिश्चित किया जाए। रिलायंस थर्मल पॉवर प्लांट द्वारा जमीन अधिग्रहित कर नहर को अवरुद्ध कर दिया गया है। जिससे किसानों को सिंचाई की समस्या को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगोही के ग्राम भटियूरा पृथ्वीपुर खेलकूद व ओपन जिम का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष हरिराम वर्मा, मुनेश्वर दयाल कठेरिया, गुलजार सिंह, ज्ञानदेव त्रिवेदी, प्रदीप कुमार, शकील मंसूरी, रामौतार वर्मा सहित कई किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।