{"_id":"67a4bc88769162810504cbbe","slug":"video-paramveer-chakra-winner-jadunath-singh-sacrifice-day-was-celebrated-in-shahjahanpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में मनाया गया परमवीर चक्र विजेता जदुनाथ सिंह का बलिदान दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में मनाया गया परमवीर चक्र विजेता जदुनाथ सिंह का बलिदान दिवस
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट परिसर में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास बोर्ड में परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह का बलिदान दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह जन कल्याण सेवा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। विशिष्ट अतिथि पूर्व सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन पीके गुप्ता ने कहा कि पूरे देश, सेना और वर्तमान युवा पीढ़ी के लिए नायक जदुनाथ प्रेरणास्रोत हैं। उनके अदम्य साहस, बलिदान और देश के प्रति मर मिटने का जज्बा था। इसी जज्बे को हमारी युवा पीढ़ी को बरकरार रखना है। न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के सदस्य रामऔतार त्रिपाठी, संस्थान के चेयरमैन मुनीश सिंह परिहार, पीपी सिंह, अनिल सिंह राठौड़, रोहित सिंह,अमित श्रीवास्तव, अमन मिश्रा, मुकेश सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।