{"_id":"6ae35d18ede69350b6092f05","slug":"video-passengers-at-the-railway-station-were-made-aware-of-the-importance-of-cleanliness-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक
शाहजहांपुर में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पर यात्री जागरूकता अभियान और रेल जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें यात्रियों को स्टेशन परिसर स्वच्छ रखने और कचरे का उचित निस्तारण करने के प्रति जागरूक किया गया। सीएचआई त्रिलोक चंद्र के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद हुए यात्रियों से संवाद किया गया। सीएचआई ने स्टेशन की सफाई, पेयजल, सुरक्षा, दिव्यांग यात्रियों के लिए सुविधाएं, ट्रेनों की समयबद्धता, कर्मचारियों के व्यवहार और शिकायत निवारण प्रक्रिया के संबंध में फीडबैक लिया गया। सीएमआई एसके ठाकुर ने यात्रियों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। उन्हें प्लास्टिक के उपयोग से बचने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक एके गौतम, पार्सल अधीक्षक शिवम सक्सेना आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।