{"_id":"685fc6da750ad4cfda074d3f","slug":"video-people-protest-against-the-merger-of-council-schools-in-shahjahanpur-2025-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में परिषदीय विद्यालयों को मर्ज किए जाने का विरोध, अनुसूचित जाति-जनजाति महासंघ ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में परिषदीय विद्यालयों को मर्ज किए जाने का विरोध, अनुसूचित जाति-जनजाति महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर में अनुसूचित जाति-जनजाति महासंघ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को सौंपा। इसमें बेसिक शिक्षा परिषद के कम संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों को मर्ज किए जाने वाले आदेश को निरस्त किए जाने की मांग की। ज्ञापन में कहा कि विद्यालय मर्ज किए जाने का शासनादेश बाल अधिकार अधिनियम का उल्लंघन है। विद्यालय मर्ज होने की व्यवस्था लागू होने से सबसे अधिक एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्राएं प्रभावित होंगे। इससे सामाजिक असमानता बढ़ जाएगी। आरटीई एक्ट पूरे देश के समान उत्तर प्रदेश में भी लागू किया जाए। ज्ञापन देने वालों में संयोजक जगदीश चंद्रा, अजय वर्मा, जापान सिंह, सियाराम दिनकर, अरविंद वर्मा, उदय वर्मा, वेदपाल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।