{"_id":"6add9d604c7c63c8bc04b443","slug":"video-preliminary-eligibility-test-pet-begins-at-19-centres-in-shahjahanpur-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रारंभिक अर्हता परीक्षा: शाहजहांपुर के 19 केंद्रों पर शुरू हुई पीईटी, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा: शाहजहांपुर के 19 केंद्रों पर शुरू हुई पीईटी, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
Mukesh Kumar
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:40 AM IST
Link Copied
शाहजहांपुर जिले में रविवार को 19 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शुरू हुई। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। प्रत्येक अभ्यर्थी को बायोमीट्रिक सत्यापन और तलाशी के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले ही केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। रविवार सुबह पहली पाली की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला आठ बजे से ही शुरू हो गया। केंद्रों पर अभ्यर्थियों की तलाशी लेने के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा कक्षों और केंद्र परिसर में सीसी कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई। व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। प्रत्येक पाली में 8688 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए स्टेटिक, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।