{"_id":"668a4c6e66724665540e538d","slug":"video-shahajahapara-ka-nagaha-upakathara-ma-bhara-brasha-ka-pana-aatha-hajara-ghara-ka-bjal-aaparata-thapa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर के निगोही उपकेंद्र में भरा बारिश का पानी, आठ हजार घरों की बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर के निगोही उपकेंद्र में भरा बारिश का पानी, आठ हजार घरों की बिजली आपूर्ति ठप
शाहजहांपुर जिले में लगातार बारिश होने की वजह से निगोही बिजलीघर के अंदर पानी भरने से रविवार को आठ हजार घरों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। पानी की वजह से पैनल भी भीग गए हैं। शनिवार रात 10 बजे के बाद हुई जोरदार बारिश से निगोही की बस्ती का पानी बिजलीघर में भर गया। इससे उपकेंद्र पर तालाब जैसी स्थिति बन गई। मशीनों में पानी भर जाने के कारण तीन बजे से निगोही नगर पंचायत समेत सभी ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई बंद कर दी गई है। बिजली आपूर्ति बंद होने से आम जनमानस को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली कर्मचारियों ने तीन पंपसेट पानी निकालने के लिए लगाए हैं। उनसे जल्द समस्या का समाधान होते नजर नहीं आ रहा है। कस्बे के लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज वर्मा से पंपिंग सेट लगाने की मांग की है। अधिशासी अभियन्ता केएन पांडेय ने बताया कि जब तक उपकेंद्र से पानी नहीं निकल जाता। बिजली सप्लाई नहीं दी जा सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।