{"_id":"6a67467cd2e23f10680cbbf2","slug":"video-sp-workers-staged-a-protest-in-shahjahanpur-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जौहर विश्वविद्यालय प्रकरण: शाहजहांपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, नगर मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौहर विश्वविद्यालय प्रकरण: शाहजहांपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, नगर मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 27 Jul 2026 05:22 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा ने सोमवार को खिरनीबाग चौराहे पर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने के आदेश का विरोध किया। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष हफीज अंसारी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जीआईसी मैदान के पास एकत्र हुए। इसके बाद प्रदर्शन कर ध्वस्तीकरण आदेश वापस लेने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि विश्वविद्यालय के भवनों को ध्वस्त करने का निर्णय शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। इससे हजारों छात्र-छात्राओं की पढ़ाई, शोध कार्य और भविष्य प्रभावित होगा। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान और पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश तत्काल निरस्त करे। प्रदर्शन में पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा, अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनवर उल्ला, प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, अतिउल्लाह सिद्दीकी, चौधरी रामकुमार भोजवाल, डॉ. दोदराम वर्मा, ज्योत्सना कश्यप, नीरज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।