{"_id":"6855510cadf56011f8022242","slug":"video-traders-protested-against-the-increase-in-house-tax-in-shahjahanpur-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में गृहकर बढ़ाए जाने का विरोध, व्यापार मंडल ने दी आंदोलन करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में गृहकर बढ़ाए जाने का विरोध, व्यापार मंडल ने दी आंदोलन करने की चेतावनी
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (कंछल गुट) के अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने गृहकर की कई गुना बढ़ोत्तरी किए जाने को अन्याय बताया। उन्होंने कहा कि जिस जिले में गृहकर दस प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाया जाएगा, वहां व्यापार मंडल आंदोलन कर विरोध करेगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने संबंधित को निर्देशित भी किया।
शाहजहांपुर में शुक्रवार को खिरनीबाग स्थित महानगर कार्यालय में व्यापार मंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को व्यापारियों का स्वास्थ्य बीमा कराना चाहिए। व्यापारी ही सरकार को दिन-रात मेहनत कर टैक्स देता है। व्यापारी स्वस्थ व सुरक्षित रहेगा तो व्यापार कर सकेगा। जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने बजट में व्यापारियों समेत सभी के लिए 12 लाख तक की आय को करमुक्त कर दिया है। सरकार का फैसला सराहनीय है। केंद्र सरकार ने टीडीएस की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी है। छोटे उद्योगों को सरकार ने क्रेडिट कार्ड भी देने का निर्णय लिया है। महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के टोल टैक्स पर फास्ट टैग को लेकर की गई घोषणा की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।