{"_id":"67221d7c41a256f283087d0d","slug":"video-vashava-shata-ka-le-naraka-caratathasha-para-lga-na-kaya-ull-pajana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : विश्व शांति के लिए नरक चर्तुदशी पर लोगों ने किया उल्लू पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : विश्व शांति के लिए नरक चर्तुदशी पर लोगों ने किया उल्लू पूजन
शाहजहांपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक कार्यों के लिए समर्पित संस्था पृथ्वी व शाहजहांपुर सिटीजन पब्लिक ग्रुप के सदस्यों ने नरक चर्तुदशी पर उल्लू पूजन किया। गर्रा घाट स्थित गांधी पार्क में आयोजित उल्लू पूजन कार्यक्रम की थीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव और स्थानीय स्तर पर टूटी सड़कों का मुद्दा रहा।
पूजन उल्लू की फोटो पर माल्यार्पण तथा अगरबत्ती जलाकर किया गया। मुख्य यजमान के रूप में राजकीय डिग्री कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. आलोक दीक्षित व एसएस कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप अवस्थी रहे। मंत्रोच्चारण हिंदी के प्रवक्ता डॉ. श्रीकांत मिश्रा ने किया। विचार गोष्ठी में कार्यक्रम में एसएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि अंधकार रूपी उल्लू विश्व के शक्तिशाली नेताओं के सिर पर बैठा है। जो अपने अहंकार के कारण युद्ध समझौते पर राजी नहीं हो रहे। एसएस कॉलेज के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. विकास खुराना ने सीवर लाइन के चलते टूटी सड़कों की ओर ध्यान आकर्षित किया। बोले कि सीवर लाइन के कारण शहर की सभी सड़कें व गलियां खोद कर डाली गई हैं। इसकी वजह से दुर्घटना बढ़ी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।