{"_id":"6821a3a5b47dedba72003487","slug":"video-in-shamli-four-people-including-the-shop-owner-were-injured-when-they-asked-for-money-for-the-goods-2025-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"शामली में सामान के रुपये मांगने पर दुकान संचालक समेत चार को घायल किया, थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में सामान के रुपये मांगने पर दुकान संचालक समेत चार को घायल किया, थाने में दी तहरीर
डिंपल सिरोही
Updated Mon, 12 May 2025 01:00 PM IST
Link Copied
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित किरयाना की दुकान से समान खरीदने के बाद दुकान संचालक द्वारा रुपये मांगने पर एक 12 से अधिक युवकों ने दुकानदार सहित चार लोग को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चिकित्सक ने गंभीर हालत के चलते घायलों को रेफर कर दिया है। दुकान संचालक के भतीजे ने आरोपियों के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी सिद्दार्थ शर्मा ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर उसके चाचा विनीत शर्मा ने परचून की दुकान कर रखी है और परचून की दुकान की बराबर में ही उसके चाचा विवेक शर्मा का होटल है। पीड़ित के अनुसार रविवार देर शाम बाइक सवार तीन युवक किरयाना की दुकान पर पहुंचे और समान खरीदा। आरोप है कि दुकान संचालक विनीत शर्मा के द्वारा समान के रुपये मांगने पर उक्त युवकों ने रुपये देने से इंकार करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी और फोन कर पांच से छह बाइकों पर एक दर्जन से अधिक अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोप है उक्त युवकों ने लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से दुकान संचालक विनीत शर्मा पर हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे होटल संचालक विवेक शर्मा, सूरज और तुषार को भी आरोपी युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में विनीत शर्मा,विवेक शर्मा,तुषार और सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि उक्त युवक कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायलों ने सीएचसी पहुंचकर अपना डॉक्टरी परीक्षण कराया,जहां से गंभीर हालत के चलते चिकित्सक ने घायलों को रेफर कर दिया है। किरयाना दुकान संचालक के भतीजे सिद्धार्थ ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।