{"_id":"6ad5d0c795a74adc1609b7cd","slug":"video-video-sharavasata-ma-shabha-aatamahataya-parakaranae-ka-paca-aarapa-bhaja-gae-jal-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: श्रावस्ती में शुभी आत्महत्या प्रकरण के पांच आरोपी भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: श्रावस्ती में शुभी आत्महत्या प्रकरण के पांच आरोपी भेजे गए जेल
भिनगा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चकवा निवासी शुभी सिंह(20) की मौत प्रकरण में विद्यालय प्रबंधक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शुभी का शव शनिवार को राप्ती नदी में उतराता मिला था। शुभी के कमरे में मिले सुसाइड नोट में शुभी ने सभी आरोपियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।
चकवा गांव निवासी शुभी सिंह सोमवार को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। शुभी का शव शनिवार को नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के जिवनरायणपुर गांव के पास राप्ती नदी में उतराता मिला। शुभी का शव मिलने के बाद उनके पिता राजेश सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पुष्कर मोहन मिश्रा, शिक्षिका सुप्रिया सिंह, शालिनी और इशिका पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।
साथ ही शुभी के दोस्त शमीम अंसारी पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। सीओ क्राइम आलोक सिंह ने बताया कि मृतका के पिता राजेश सिंह की तहरीर पर विद्यालय प्रबंधक सहित पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पांचों आरोपियों बहराइच के खत्रीपुरा निवासी प्रबंधक पुष्कर मोहन मिश्रा, भिनगा के पुरैनिया निवासी शिक्षिका सुप्रिया सिंह, बालापुर निवासी इशिका सिंह, रेवलिया निवासी शालिनी सिंह और जोलाहनपुरवा निवासी शमीम अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।