{"_id":"6882231628a5114def077c13","slug":"video-satapara-ma-avathha-khanana-sa-bna-gahara-gadadha-ma-bhara-pana-ma-dabna-sa-blka-ka-mata-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में अवैध खनन से बने गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में अवैध खनन से बने गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से बालक की मौत
यूपी के सीतापुर में बृहस्पतिवार की दोपहर खेल मैदान के किनारे बने गड्ढे में भरे पानी में नहाते समय एक बालक डूब गया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। बताया गया कि यह गड्ढा 25 फीट गहरा था, जो अवैध खनन के बाद बना था।
घटना इमलिया सुल्तानपुर थाना इलाके के इमलिया सुल्तानपुर गांव की है। गांव निवासी कैलाश मौर्या का पुत्र इंदरजीत मौर्या (10) अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। काफी देर नहाने के बाद सभी साथी बाहर निकल आए। मगर, इंद्रजीत जब पानी के बाहर नहीं निकला तो साथियों ने घर आकर जानकारी दी। इस पर मौके पर भीड़ जमा हो गई।
तैराकी जानने वाले लोग बच्चे की तलाश के लिए गड्ढे में भरे पानी में उतर गए। काफी देर तलाश के बाद इंदरजीत मिला। उसे आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ऐलिया पहुंचाया गया। वहां चिकित्साधिकारी डॉ सुधीर पांडेय ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राजस्वकर्मी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।