{"_id":"67ed39e09c8bb3a4080fa46d","slug":"video-sitapur-lkasabha-ma-vakafa-sashathhana-vathhayaka-pasha-masalma-thharama-garao-na-tha-apana-raya-2025-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Sitapur: लोकसभा मे वक्फ संशोधन विधेयक पेश, मुस्लिम धर्म गुरुओं ने दी अपनी राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Sitapur: लोकसभा मे वक्फ संशोधन विधेयक पेश, मुस्लिम धर्म गुरुओं ने दी अपनी राय
संसद में वक्फ संशोधन विधेयक बुधवार को पेश किया गया। इसे लेकर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने अमर उजाला से अपनी अपनी राय रखी।
वक्फ संशोधन विधेयक लाने की आवश्यकता क्यो पड़ी? पालियामेंट मे कभी भी कोई भी पार्टी रही हो जाहे भाजपा ही क्यों न हो किसी ने वक्फ संशोधन विधेयक लाने की आवश्यकता नहीं पड़ी फिर अब क्यों उसको लाने के बाद हुकमर्रान क्या साबित करना चाहते यह मामला मुसलमानों के ईमान का है। इसका विरोध सभी को करना चाहिए। मौलाना सौकत कासमी, पेश इमाम ईदगाह सीतापुर
अमन शांति बनाए रखें
वक्फ संशोधन विधेयक सदन में लाने के लिए सरकार ने जो कदम उठाया है उसके लिए हमारे देशवासियों से यही अपील है देश मे अमन शांति का ध्यान रखकर ही अपनी बात का इजहार करें। लोकतांत्रिक देश में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है पर हमारी यही अपील सभी देशवासियों से है। देश के भाईचारे और अमन चैन का खयाल अवश्य रखें सबसे पहले हमारे देश मे अमन शांति कायम रखना हम सब की जिम्मेदारी है।
डाक्टर मुफ्ती इलियास कासमी, पेश इमाम, ईदगाह खैराबाद सीतापुर
वक्फ संशोधन विधेयक सदन मे लाने की जहां पर बात हो रही वह तो जो होगा सबके सामने आ ही जायेगा। उससे भी ज्यादा जरूरी है हम अपने देश मे अमन सकून कायम रखें। हमारा मुल्क ऐसा गुलदस्ता है जहां पर सभी धर्मों के लोग रहते हैं। मुल्क में एकता भाईचारे को बरकरार रखें यही हमारे मुल्क की गंगा जमुनी तहजीब है। मुफ्ती मोहम्मद आफताब आलम नदवी, खैराबाद सीतापुर
वक्फ संशोधन विधेयक सदन में लाने को लेकर जहां तक मेरी राय नगर व देशवासियों से है यह मामला देश के बड़े सियासतदानों का है। उनकी बाते हैं हमें सिर्फ इतना ध्यान रखना है। देश में अमन शांति और मुल्क की गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखना हम सभी देशवासियों की है। इसका खयाल अवश्य रखें। आम जनमानस में भाईचारा कायम रहे यही हम सब की जिमेदारी है। नजमुल हसन उर्फ शोएब मियां, सज्जादानशीन दरगाह बड़े मखदूम साहब, खैराबाद सीतापुर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।