{"_id":"6a28eb0d2a3cf10e300963be","slug":"video-accident-at-power-plant-outrage-over-workers-death-commotion-raised-demanding-compensation-in-sonbhadra-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"पावर प्लांट में हादसा, श्रमिक की मौत पर भड़का गुस्सा, मुआवजे की मांग कर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर प्लांट में हादसा, श्रमिक की मौत पर भड़का गुस्सा, मुआवजे की मांग कर किया हंगामा
सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में स्थित एक पॉवर प्लांट में श्रमिक अंगद चौधरी (35) की मौत पर साथी कामगारों ने जमकर हंगामा किया। नाराज कामगार मृतक आश्रित को मुआवजा व दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते रहे। घटना माड़ा थाना क्षेत्र के बधौरा चौकी इलाके में स्थित एक निजी कंपनी के पावर प्लांट में सोमवार को हुई। घटना के बाद प्लांट परिसर में श्रमिकों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए।
अंगद चौधरी मूल रूप से झारखंड के निवासी बताए जा रहे हैं। श्रमिकों का आरोप है कि कार्य के दौरान बॉयलर से गिरने के कारण उनकी मौत हुई। वहीं कंपनी प्रबंधन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ड्यूटी के दौरान एक घातक दुर्घटना में कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे निर्धारित व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) उपलब्ध कराए गए थे और हादसे के बाद साइट की मेडिकल टीम ने तत्काल उपचार एवं बचाव के प्रयास किए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। कंपनी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है और हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है। कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी शैलेंद्र सिंह के अनुसार पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।