{"_id":"685d3a8b68ae54e7ec0f2f78","slug":"video-jagjivan-singh-said-welfare-of-advocates-from-district-bar-association-welfare-trust-2025-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगजीवन सिंह बोले- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट से अधिवक्ताओं का कल्याण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगजीवन सिंह बोले- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट से अधिवक्ताओं का कल्याण
वेलफेयर ट्रस्ट सोनभद्र की बैठक बृहस्पतिवार को बार अध्यक्ष जगजीवन सिंह की अध्यक्षता में हुई। छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती केक काटकर मनाई गई। इस दौरान अधिवक्ता कल्याण ट्रस्ट के कामकाज पर भी प्रकाश डाला। अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने बताया कि ट्रस्ट के सदस्यों की आर्थिक बौद्धिक एवं सामाजिक स्तर व व्यवसाय में वृद्धि के लिए बिना हानि लाभ के कार्य करना और न्यास के सदस्यों की मृत्यु होने पर अधिवक्ता की ओर से नामित व्यक्ति को आर्थिक मदद करना इस ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है। न्यास सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग व शोषित समाज और न्याय से वंचित व्यक्तियों को निशुल्क न्याय दिलाने का कार्य करेगा। समाज के निराश्रित बच्चों, बुजुर्गों व दिव्यांगजन को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान कर करेगा। ट्रस्ट की सारी प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। इसे एक जुलाई 2025 से वकालतनामा एवं कूपन जारी कर दिया जाएगा। उसी के आय से प्राप्त समस्त धनराशि अधिवक्ता कल्याण के लिए खर्च किया जाएगा। डीबीए के सभी सदस्यों को ट्रस्ट का सदस्य बनने का आह्वान किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, सचिव पवन कुमार सिंह, श्यामबिहारी यादव, नवीन पांडेय, याकूब आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।