{"_id":"67ebddad818bf702f0097f68","slug":"video-pregnant-woman-dies-in-mch-wing-of-sonbhadra-sp-workers-protest-2025-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र के एमसीएच विंग में प्रसूता की मौत, सपा कार्यकर्ताओं जताया विरोध, बांधी आंखों पर काली पट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र के एमसीएच विंग में प्रसूता की मौत, सपा कार्यकर्ताओं जताया विरोध, बांधी आंखों पर काली पट्टी
पिछले दिनों एमसीएच विंग में प्रसूता की मौत के मामले में मंगलवार काे सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आंखों पर पट्टी बांधी और आए दिन हो रही घटनाओं को जिम्मेदारों पर नजरंदाज करने का आरोप लगाया। डीएम को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक मरीजों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। सोनभद्र के जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद है, डिजिटल एक्स-रे मशीनें खराब पड़ी है और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केवल नर्सों के भरोसे चल रहे हैं। डॉक्टरों की कमी से मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महिला सभा की जिलाध्यक्ष गीता गौर ने कहा कि सरकारी अस्पतालों की बदहाली के कारण जनता उनका रुख करने से कतरा रही है और मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों की शरण ले रही है। मनीष त्रिपाठी ने कहा कि सरकार केवल कागजों पर वादे कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। विरोध प्रदर्शन में रामदास, केवली गौर, मुना कुशवाहा, सरोज देवी, उषा पटेल, जुनैद, सुरेश अग्रहरी, प्रभावती कोल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।