{"_id":"67e162a6ddfd738e5f077dbe","slug":"video-protest-held-in-sonbhadra-demanding-implementation-of-every-house-tap-scheme-2025-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में हर घर नल योजना लागू करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में हर घर नल योजना लागू करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी
बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के टोला खैरटिया में हर घर नल योजना से पानी पहुंचाने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। हाथों में तख्ती लेकर ग्रामीणों ने ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष शिवदत्त दुबे के नेतृत्व में पूरे गांव में भ्रमण किया और नारे लगाए।
समिति के अध्यक्ष ने बताया कि कई वर्षों से ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी स्थित टोला खैरटिया में पानी की समस्या बनी हुई है। इसे लेकर अनशन और आंदोलन भी किए गए, लेकिन अभी तक अधिकारियों की कान में जूं तक नहीं रेंगा। उन्होंने बताया कि खैरटिया गांव नदी का तटवर्ती पहाड़ी क्षेत्र है, जहां बोरिंग संभव नहीं है। खैरटिया एक अर्ध शहरी गांव है। जहां की आबादी लगभग 20 हजार है। एनजीटी के एक सर्वे से ज्ञात है कि सोनभद्र का पानी प्रदूषित है। केवल शोधन पानी ही पीने योग्य है। पानी की समस्या को दूर करने का एकमात्र उपाय है कि खैरटिया में हर घर नल योजना लागू हो। अमरजीत कुमार, अमरनाथ उजाला, अरुण प्रजापति, बहादुर खरवार, संतोष प्रजापति, शेरू आदि ने कहा कि यदि बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत की टोले जैसे खैरटिया, बिल्ली, बाड़ी, बघमनवा में हर घर नल योजना लागू नहीं हुआ तो बिल्ली मारकुंडी के ग्रामीण एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में धर्मजीत जयसवाल, संतोष जायसवाल, गुलाबी, राजू जायसवाल, रामपति, राम भजन, मंगरु गुप्ता, कोचरी देवी, प्रभावती चौबे, अशोक जायसवाल, उमेश चंद्र शुक्ला आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।