{"_id":"670139a44b43dfa0cb0ccbd9","slug":"video-sonbhadras-duddhi-dms-surprise-inspection-employees-found-absent-orders-to-stop-salary","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र के दुद्धी डीएम का औचक निरीक्षण, गौरहाजिर मिले कर्मचारी, वेतन रोकने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र के दुद्धी डीएम का औचक निरीक्षण, गौरहाजिर मिले कर्मचारी, वेतन रोकने का निर्देश
सोनभद्र के दुद्धी डीएम बद्रीनाथ सिंह ने शनिवार को सीएचसी दुद्धी का औचक निरीक्षण किया। मरीजों से मिलकर उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कई कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। उनके वेतन भुगतान पर रोक लगाने और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। अस्पताल सफाई व्यवस्था पर भी डीएम ने नाराजगी जताई।
संपूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम अचानक सीएचसी पहुंच गए। पंजीकरण रजिस्टर देखा और मरीजों से वार्ता कर उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शाह आलम को निर्देशित किया कि मरीजों को बाहर की दवाएं पर्ची न लिखी जाय। महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अस्पताल परिसर में विद्युत व्यवस्था के लिए सीएमओ को निर्देश दिए। परिसर में स्ट्रेचर, कुर्सी आदि की व्यवस्था भी पर्याप्त मात्रा में कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। इसमें सुधार के निर्देश दिए। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन पर स्टाफ नर्स पूनम देवी, वार्ड ब्वाय राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एमआई अनिरुद्ध पाठक अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार को अनुपस्थित कर्मियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण जारी करने को कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।