{"_id":"6a28ea5252274cbcdd07447a","slug":"video-young-man-murdered-and-body-dumped-under-bridge-two-months-after-marriage-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शादी के दो माह बाद युवक की हत्या कर शव पुल के नीचे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शादी के दो माह बाद युवक की हत्या कर शव पुल के नीचे फेंका
सोनभद्र जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मुरता गांव में मंगलवार की शाम ठेमा नदी पुल के नीचे समर सिंह (26) का खून से लथपथ शव मिला। बेहद निर्ममता से उसकी हत्या की गई थी। युवक का सिर पत्थर से कूंचा हुआ था। उसकी एक आंख फोड़ दी गई थी। गला भी कटा हुआ था। पास में ही टूटा हुआ चाकू पड़ा था। पुल के ऊपर से बाइक भी बरामद हुई है। शव की हालत देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। युवक की दो माह पहले ही शादी हुई थी।
महुअरिया गांव निवासी समर सिंह मंगलवार को दोपहर में बिना बताए घर से निकला था। इसके बाद से उसका कहीं पता नहीं चला। शाम करीब चार बजे लोगों ने ठेमा नदी के पास से गुजर रहे लोगों ने पुल के नीचे शव देखकर सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में दुद्धी कोतवाली और म्योरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त समर सिंह के रूप में हुई। उसकी निर्ममता से हत्या की गई थी। भाई जय सिंह व धर्मसिंह ने बताया कि घर में कच्चे का मकान का कार्य चल रहा है। सुबह से परिवार के सभी लोग इसी कार्य में लगे थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे समर बिना कुछ बताए ही घर से निकल गया था। इसके बाद शाम को उसका शव मिलने की सूचना आई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। भाइयों के मुताबिक दो माह पहले समर सिंह की शादी रासपहरी गांव में हुई थी। बताया कि करीब बीते पांच साल पहले पिता को मारपीट कर नौडिहा गांव के जंगल में फेंक दिया गया था। उस मामले में पंचायत भी हुई थी। इसके बाद इस घटना से हर कोई स्तब्ध है। सीओ दुद्धी राजेश राय ने बताया कि युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है। कितने स्थानों पर चोट है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। फॉरेंसिक व एसओजी टीम को लगाया है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।