{"_id":"6821c7a72d8bf3d13103b8aa","slug":"video-saltanapara-ma-brataya-ka-kara-khaii-ma-palta-eka-ka-mata-tana-gabhara-nprpa-sa-ghayal-2025-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में बरातियों की कार खाई में पलटी, एक की मौत... तीन गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में बरातियों की कार खाई में पलटी, एक की मौत... तीन गंभीर रूप से घायल
सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 10 बजे हादसा हो गया। यहां जौनपुर के संसार पत्ती थाना क्षेत्र के सरपतहा के बरातियों की कार खाई में पलट गई। हादसे में एक बराती की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अखंड नगर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, आजमगढ़ के दीदारगंज से बरात जौनपुर के असैथा बालचन पट्टी गांव आई थी। कार में संजय विश्वकर्मा, करन विश्वकर्मा, अभिषेक विश्वकर्मा और सुनील विश्वकर्मा बैठे थे। हादसे में संजय (30) की मौत हो गई। करन और अभिषेक को सीएचसी से जिला अस्पताल अंबेडकर नगर के लिए रेफर कर दिया गया। सुनील को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कार का शीशा तोड़कर चारों बरातियों को बाहर निकाला गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।