{"_id":"6749f0e58a06a18c9305954b","slug":"video-saltanapara-ma-rakasha-takata-bl-rajanataka-parataya-ka-kama-jhagaugdha-karana-vavathata-byana-thana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सुल्तानपुर में राकेश टिकैत बोले- राजनीतिक पार्टियों का काम झगड़े कराना... विवादित बयान देना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सुल्तानपुर में राकेश टिकैत बोले- राजनीतिक पार्टियों का काम झगड़े कराना... विवादित बयान देना
सुल्तानपुर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बृहस्पतिवार रात एक निजी कार्यक्रम में सुल्तानपुर पहुंचे। यहां एक गेस्ट हॉउस में संगठन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। संभल हिंसा को लेकर उन्होंने कहा कि अभी बहुत संभल देश में बनेंगे। सरकारी पार्टियों का काम है झगड़े करवाओ, विवादित बयान दो, तो उससे उनकी वोट बढ़ती है। देश में वोट का खेल है।
हरियाणा औटर महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम पर विपक्ष के ईवीएम पर सवाल उठाने को लेकर कहा कि आंदोलन तो विपक्ष वाले भी नहीं कर रहे हैं। विपक्ष का काम होता है कि सरकार की कमियों को ढूंढो। सड़कों पर आओ। लाठियां खाओ। पहले विपक्ष में चौधरी चरण सिंह और अटल बिहारी बाजपेई जैसे नेता रहे हैं, जो 18-18 महीने जेल में रहे हैं। आज कोई विपक्ष वाला जेल नहीं जा रहा है। जेल नहीं जा रहे हो तो रिजल्ट यही होंगे, जो हरियाणा में हुए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ईवीएम को लेकर भारत जोड़ो यात्रा की तरह सड़क पर निकलने की घोषणा पर उन्होंने कहा कि वो निकले तो। निकल कोई रहा नहीं है। अकेला राहुल गांधी क्या कर लेगा? जब उनके पार्टी के लोग संघ वालों से मिले हुए हैं और उनके एजेंडे पर काम करते हैं। जो विपक्ष में लोग रहेंगे, आंदोलन कारी लोग रहेंगे उनके ऊपर मुकदमे होंगे। उनके बच्चों की नौकरी नहीं लगेगी। उनके आसपास जो लोग रहेंगे उन लोगों को तोड़ा जाएगा, उन लोगों को सरकारी पार्टियों में शामिल किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।