Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Video of hooliganism of Youth Congress Umaria District President went viral, there was a dispute over money.
{"_id":"6749956994b3c9f93f0c0786","slug":"video-of-hooliganism-of-youth-congress-umaria-district-president-went-viral-there-was-a-dispute-over-money-umaria-news-c-1-1-noi1225-2365198-2024-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Umaria News: युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, पैसे को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, पैसे को लेकर हुआ था विवाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Fri, 29 Nov 2024 04:13 PM IST
उमरिया जिले में एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पैसे के विवाद के बाद लाठी-डंडों से मारपीट होती दिख रही है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेंद्र उर्फ अब्बू सिंह का दुकानदार शेर अली से पैसे को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बृजेंद्र सिंह और उनके साथियों ने शेर अली की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।
दोनों पक्षों के आरोप
दुकानदार शेर अली ने शिकायत में बताया कि बृजेंद्र सिंह, सतीश राय, और अज्जू उर्फ आजाद खान ने उनकी दुकान पर आकर गाड़ी बनाने को कहा। जब उन्होंने 6,000 रुपए खर्च की बात बताई, तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया और विवाद बढ़ने पर मारपीट की।
वहीं, बृजेंद्र सिंह ने अपने आवेदन में दावा किया कि शेर अली ने उनकी गाड़ी दुकान के सामने खड़ी करने पर पैसे मांगे और पैसे न देने पर उनके साथ मारपीट की।
पुलिस की कार्रवाई
कोतवाली प्रभारी टीआई बालेंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच जारी है। यह घटना राजनीतिक और सामाजिक चर्चाओं का केंद्र बन गई है, जबकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मारपीट की तस्वीरें स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।