Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Thank You Yogi Uncle: Bullies usurp Major's house...CM Yogi takes action, daughter Anjana says Thank you Uncle
{"_id":"6957ce8096f1f9da300dddd3","slug":"thank-you-yogi-uncle-bullies-usurp-major-s-house-cm-yogi-takes-action-daughter-anjana-says-thank-you-uncle-2026-01-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Thank You Yogi Uncle: दबंगों ने हड़पा मेजर का मकान.. सीएम योगी का एक्शन, बेटी अंजना बोली- थैंक्यू अंकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thank You Yogi Uncle: दबंगों ने हड़पा मेजर का मकान.. सीएम योगी का एक्शन, बेटी अंजना बोली- थैंक्यू अंकल
Video Published by: ज्योति चौरसिया Updated Fri, 02 Jan 2026 07:26 PM IST
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति का असर एक बार फिर दिखा है.. और इस बार फिर से भू-माफियाओं के खिलाफ सीएम योगी की इस नीति का बड़ा असर देखने को मिला है.. सीएम योगी हमेशा ने कभी भी अपराधियों और भूमाफियाओं को बख्शा नहीं है.. हाल ही में सीएम योगी ने कहा था, "जीरो टॉलरेंस केवल एक शब्द नहीं है, बल्कि एक भावना है, जिसे जमीनी स्तर पर सख्ती के साथ लागू किया गया है।" सीएम ने ये बातें 29 नवंबर 2025 को जीआईडीए (गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के 36वें स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए कहा था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ये शब्द सिर्फ शब्द भर नहीं हैं.. सीएम योगी की राज में ये बातें जमीनी स्तर पर भी लागू होती हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के चंदौली का है.. जहां एक मेजर की बेटी पर भूमाफियों ने प्रताड़ना की, बलराम यादव और उसके साथी मनोज कुमार यादव ने फर्जी दस्तावेज लगाकर मेजर का मकान हड़प लिया था.. जिसकी शिकायत बेटी अंजना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की. उसके बाद जो हुआ वो अपराधियों के लिए एक सबक बन गया.. शिकायत करने के 24 घंटे के अंदर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक्शन का असर दिखा और मेजर की बेटी को उनका मकान वापस मिल गया.. मेजर की दिव्यांग व बीमार बेटी का मकान 24 घंटे के अंदर ही कब्जा मुक्त कराया गया। कब्जा करने वाले चंदौली के दोनों भूमाफिया के खिलाफ राजधानी के गाजीपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। लखनऊ पुलिस के इनपुट पर चंदौली पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।