{"_id":"6a33e66f90375f35d20a77c3","slug":"video-accusation-of-assaulting-a-hotel-employee-making-casteist-remarks-and-issuing-death-threats-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"होटल कर्मचारी से मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी का आरोप,video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल कर्मचारी से मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी का आरोप,video
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के ककरमत्ता स्थित एक होटल में कार्यरत कर्मचारी के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जातिसूचक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रथयात्रा निवासी सागर सोनकर ने मंडुवाडीह थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह ककरमत्ता स्थित एक होटल में कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। 16 जून की शाम करीब छह बजे वह होटल की पांचवीं मंजिल पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान 7 से 8 अज्ञात युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने उनसे पैर पकड़ने के लिए कहा। जब उन्होंने ऐसा करने से इनकार किया तो युवक आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करने लगे।
सागर का आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने उनका नाम पूछने के बाद जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया और दोबारा मारपीट की। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उन्हें धमकी भी दी कि यदि वह दोबारा कहीं दिखाई दिए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के समय होटल प्रबंधन की ओर से उन्हें कोई सहायता नहीं मिली। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि पूरी घटना होटल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है, जिससे आरोपियों की पहचान आसानी से की जा सकती है। सागर सोनकर ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संबंध में एसीपी रोहनियां अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।