{"_id":"6942a8ba7c1eb1887a06a2b2","slug":"video-dead-animals-lying-on-banks-of-ganges-from-bundi-parkota-to-golaghat-were-removed-2025-12-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बूंदी परकोटा से गोलाघाट तक हटाए गए गंगा किनारे पड़े मृत जानवर, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदी परकोटा से गोलाघाट तक हटाए गए गंगा किनारे पड़े मृत जानवर, VIDEO
गंगा निर्मलीकरण के आवाह्न के साथ बुधवार को नमामि गंगे और नगर निगम के संयुक्त प्रयास से बूंदी परकोटा से गोलाघाट तक गंगा तट पर पड़े मृत जानवरों को निस्तारित किया गया। गंगा सेवक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने नगर निगम टीम के साथ मिलकर बूंदी परकोटा से गोलाघाट के मध्य गंगा में बहकर आए मरे हुए पशुओं के शव को हटाया। शीतला घाट पर गंगा किनारे मृत पड़ी बकरी एवं अन्य जानवरों को गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने स्वयं अपने हाथों से हटाकर गंगा निर्मलीकरण का आवाह्न किया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि नगर निगम और नमामि गंगे के अभूतपूर्व प्रयासों से गंगा तट साफ-सुथरा नजर आ रहा है। नित्य चार प्रहर की जा रही स्वच्छता से गंगा घाटों की रौनक देखते ही बनती है। आध्यात्मिकता से ओतप्रोत घाटों की सीढ़िया पर रंग-रोगन और दीवारों पर भारतीय संस्कृति की तस्वीर उकेर कर स्वच्छता का पैगाम दिया जा रहा है। नागरिकों से आग्रह है कि मृत जानवरों को गंगा किनारे न विसर्जित करें। देश दुनिया के लाखों श्रद्धालु और पर्यटक हमारी काशी के घाटों पर विचरण कर रहे हैं। गंगा और उनके घाटों की स्वच्छता की जिम्मेदारी सामूहिक रूप से प्रत्येक नागरिक को उठानी होगी। स्वच्छता के दौरान नगर निगम के सुपरवाइजर दीपक यादव, संतोष कल्लू एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।