{"_id":"6922d08dcc3b0d385706ee85","slug":"video-demand-for-investigation-role-of-amit-singh-tata-of-jaunpur-in-cough-syrup-case-2025-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कफ सिरप मामले में जौनपुर के अमित सिंह टाटा की भूमिका की जांच की मांग, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कफ सिरप मामले में जौनपुर के अमित सिंह टाटा की भूमिका की जांच की मांग, VIDEO
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने यूपी के डीजीपी को पत्र भेजकर प्रदेश में कफ सिरप मामले में जौनपुर के अमित सिंह टाटा की भूमिका की जांच की मांग की है।
अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि इस मामले में शुभम जायसवाल के पीछे जौनपुर के अमित सिंह टाटा का हाथ और सहयोग होने की बात लगातार सामने आ रही है। अमित सिंह टाटा पूर्व में जौनपुर के मुन्ना बजरंगी और उनकी हत्या के बाद एक अन्य बाहुबली के साथ चल रहे बताए जाते हैं।
एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें शुभम जायसवाल और अमित सिंह टाटा कुछ लोगों को बंधक बनाकर पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रही घटनाएं गंभीर आपराधिक कृत्य में आती हैं। अमिताभ ने इस वीडियो में दिख रहे अपराध का संज्ञान लेने के साथ ही कफ सिरप मामले में शुभम के साथ अमित सिंह टाटा की भूमिका की जांच की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।