{"_id":"6751a05dd1b65c7155087bdd","slug":"video-information-of-a-child-falling-into-a-well-in-chandauli-chaos-ensued","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंदौली में बालक के कुएं में गिरने की सूचना, मची अफरा - तफरी, सात घंटे तक निकाला गया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंदौली में बालक के कुएं में गिरने की सूचना, मची अफरा - तफरी, सात घंटे तक निकाला गया पानी
दुलहीपुर क्षेत्र के बावनबीघा स्थित कुएं में बालक के गिरने की सूचना पर बृहस्पतिवार को भारी भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान की ओर से मोटर लगवाकर सात घंटे तक कुएं का पानी निकाला गया। आखिरी में अंदर कुछ नहीं मिला। पुलिस भी मौके पर मौजूद थी वहीं कुएं के बाहर एक छोटे बच्चे का चप्पल भी पड़ा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बावबीघा में अंग्रेजों के समय का पुराना कुआं है। उसके पास रहने वाली राधिका ने बृहस्पतिवार की सुबह 7:30 बजे के करीब लोगों को बताया कि कुएं के पास एक बच्चा बैठा था। थोड़ी देर बाद वह नहीं था। ऐसा लग रहा है कि बच्चा कुएं में गिर गया है। सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। कुएं के पास एक बच्चे की चप्पल भी पड़ी थी, जिससे लोगों को विश्वास हो गया कि कोई बच्चा कुआं में गिरा हुआ है। ग्राम प्रधान ने नौ बजे के करीब मोटर लगवाकर कुएं का पानी निकलवाना शुरू किया। इसी बीच सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। शाम चार बजे तक कुएं का सारा पानी निकाल लिया गया। पास का युवक जलालुद्दीन सीढ़ी डालकर कुएं के अंदर गया और काफी तलाश किया लेकिन कुछ नहीं मिला। लोगों के बीच अब भी चर्चा है कि अगर बच्चा नहीं है तो चप्पल किसकी थी। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।