{"_id":"694436712f30f3719006fc13","slug":"video-labour-minister-anil-rajbhar-attended-international-mobility-conclave-2025-2025-12-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेवायोजन विभाग की ओर से इंटरनेशनल मोबिलिटी कॉन्क्लेव - 2025 में पहुंचे श्रम मंत्री अनिल राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवायोजन विभाग की ओर से इंटरनेशनल मोबिलिटी कॉन्क्लेव - 2025 में पहुंचे श्रम मंत्री अनिल राजभर
सेवायोजन विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को शहर के एक निजी होटल में इंटरनेशनल मोबिलिटी कॉन्क्लेव - 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर, डीएम सत्येंद्र कुमार और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने किया।
श्रममंत्री ने कहा कि सेवायोजन विभाग की ओर से युवाओं को देश और विदेशों में लगातार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कहा कि वर्तमान सरकार देश-विदेश में कार्य कर रहे श्रमिकों के हितार्थ कार्य संकल्पबद्ध और किसी भी श्रमिकों की समस्याओं को त्वरित ढंग से निस्तारित कराया जा रहा है। बताया कि इस्राइल में छह हजार श्रमिकों को रोजगार दिलाया गया। उन्हें दो लाख रुपये महीने सैलरी मिल रही है। जर्मनी, जापान और अन्य देशों में भी श्रमिकों व तकनीकी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि सेवायोजन विभाग का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। विदेशों में जाने वाले युवाओं को उन देशों के नियमों-भाषाओं तथा अन्य जानकारी प्रदान कराने के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है। ताकि उनको उन देशों में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं का सामना न करना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।