{"_id":"67500fdc6d3bbf7a61019e86","slug":"video-railway-trade-union-voting-continues-counting-of-votes-will-be-done-on-12-december","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रेलवे ट्रेड यूनियन का मतदान जारी, 11 वर्षों बाद हुआ आयोजन, 12 दिसंबर को होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रेलवे ट्रेड यूनियन का मतदान जारी, 11 वर्षों बाद हुआ आयोजन, 12 दिसंबर को होगी मतगणना
रेलवे ट्रेड यूनियन का बुधवार को 11 साल बाद मतदान हुआ। मतदान की तैयारियों को लेकर उत्तर रेलवे कैंट और पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में मंगलवार को अधिकारियों और यूनियन नेताओं के बीच बैठक हुई थी। तय हुआ था कि शांति व्यवस्था के तहत मतदान हो। आरपीएफ, जीआरपी, कमिश्नरेट पुलिस के अलावा पीएसी भी मतदान केंद्रों के बाहर तैनात रहे। चार, पांच और छह दिसंबर तक मतदान और 12 दिसंबर को मतगणना होगी।
उत्तर रेलवे के वाराणसी कैंट स्टेशन, पीडब्ल्यूआई कार्यालय और प्लेटफॉर्म संख्या नाै के डीएमई कार्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया है। भदोही स्टेशन पर भी मतदान होंगे। एडीआरएम, स्टेशन निदेशक के साथ एनआरएमयू, यूआरएमयू समेत अन्य यूनियन के नेताओं ने बैठक की। उत्तर रेलवे वाराणसी कैंट में कुल तीन हजार मतदाता हैं। सबसे अधिक डीएमई बूथ पर 1093, कैंट स्टेशन बूथ पर 770, पीडब्ल्यूआई बूथ पर 701 और भदोही स्टेशन पर 338 मतदाता हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।