Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Varanasi News
›
VIDEO : The battle over Roshni continues in Varanasi, Congress state president reached the district jail to meet Roshni's husband
{"_id":"6721fc2cc9ba071e120a3566","slug":"video-the-battle-over-roshni-continues-in-varanasi-congress-state-president-reached-the-district-jail-to-meet-roshnis-husband","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : वाराणसी में रोशनी पर जारी है संग्राम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रोशनी के पति से मिलने जिला जेल पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : वाराणसी में रोशनी पर जारी है संग्राम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रोशनी के पति से मिलने जिला जेल पहुंचे
वाराणसी जिला कारागार चौकाघाट जेल में निरुद्ध कांग्रेस नेत्री रोशनी जायसवाल के पति कुशल जयसवाल व अन्य कार्यकर्ताओं से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेसजनो ने मुलाकात की। इस दौरान अजय राय ने कहा कि एक महिला अपने आत्मसम्मान व रक्षा हेतु बलात्कार की धमकी देने वाले के खिलाफ आवाज़ उठाई - क्या यह गुनाह है? क्या अपने अधिकारों और सुरक्षा के लिए प्रतिकार ग़लत है?पिछले 40 दिनों से कांग्रेस नेत्री रोशनी जायसवाल का पति, भाई और 5 अन्य लोग जेल में है, रोशनी के घर की कुर्की का आदेश दिया गया है. वो ख़ुद अपने एक 9 साल के बच्चे के साथ गुमनामी की जिंदगी जी रही है। रोशनी को क़ानूनसंगत न्याय देना ही होगा। जिस दिन यह प्रकरण हुआ उसी दिन वाराणसी के स्थानीय कांग्रेसजन जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे व अन्य कांग्रेस के साथियों ने थाने में जाकर न्याय का मांग किया कांग्रेसजनों के दबाव के चलते एफआईआर बलात्कार की धमकी देने वाले के खिलाफ भी लिखा गया लेकिन दूसरे पक्ष के ऊपर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। यह पूर्ण रूप से अनुचित है एक महिला को परेशान करना गलत है।कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ता के रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। बोले हम न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। एक पक्षीय कार्यवाही शासन–प्रशासन के दबाव में होना महिला सुरक्षा पर कड़े सवाल खड़ा करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।