Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Varanasi News
›
VIDEO : The country is run the constitution and not by Shariat Swami Jitendrananda replied to Maulana Tauqeer got angry Congress leader Mallikarjun
{"_id":"6731a5d59cc3ad85e7023bef","slug":"video-the-country-is-run-the-constitution-and-not-by-shariat-swami-jitendrananda-replied-to-maulana-tauqeer-got-angry-congress-leader-mallikarjun","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : देश संविधान से चलता है शरीयत से नहीं..., मौलाना तौकिर को स्वामी जीतेंद्रानन्द ने दिया जवाब, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन पर भी बिफरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : देश संविधान से चलता है शरीयत से नहीं..., मौलाना तौकिर को स्वामी जीतेंद्रानन्द ने दिया जवाब, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन पर भी बिफरे
देश संविधान से चलता है शरीयत से नहीं। मुस्लिम युवक संविधान को नजरअंदाज कर सड़कों पर उतरेंगे तो यह भी ध्यान रखें कि हिन्दू लड़कों ने हाथ में चूड़ियां नहीं पहन रखीं हैं। उक्त बातें अखिल भारतीय संत समिति और गंगा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानन्द ने कही। वे बरेली के मौलाना तौकीर रजा के बयान से नाराज थे जो उन्होंने जयपुर के एक कार्यक्रम के दौरान दिए थे।
उन्होंने कहा था कि मुस्लिम लड़कें कभी भी दंगे-फसाद के लिए उतारू हो सकते हैं। स्वामी जीतेंद्रानन्द ने कहा कि ऐसा कुछ हुआ तो इस बार मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। गोधरा कांड में जब पूरा गुजरात जल उठा था तो सेना की मांग की जा रही थी। दोबारा ऐसी कोशिश मौलाना तौकीर को बहुत भारी पड़ जाएगी।
इसी क्रम में स्वामी जीतेंद्रानन्द ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे पर भी कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कुछ दिन पूर्व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विवादित बयान दिया था। इसी पर आपत्ति जताते हुए जीतेंद्रानन्द ने कहा कि गोरक्षपीठ तीन पीढ़ियों से राजनीति में है। योगी आदित्यनाथ तीसरी पीढ़ी हैं। इसलिए मल्लिकार्जुन हम भगवाधारियों को राजनीति न सिखाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।